Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉबिन सिंह ने कहा विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम में है दम, धोनी के विश्वकप टीम में जगह देने पर कही ये बात

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल होने वाले विश्व कप को लेकर अब समय कम ही बचा है। ऐसे में भारतीय टीम भी एक बार फिर से खिताब पर कब्जा करने के लिए तैयार खड़ी है, लेकिन इस बीच टीम संयोजन सबसे बड़ा सस्पेंस महेन्द्र सिंह धोनी के स्थान को लेकर है।

महेन्द्र सिंह धोनी के विश्व कप में खेलने को लेकर क्रिकेट पंडितों की राय

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कुछ क्रिकेट पंडितों का मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी का अब वो समय खत्म हो चुका है जिसके लिए वो जाने जाते थे ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को अजमाया जाए।

तो वहीं क्रिकेट पंडितों में एक ही राय नहीं देखने को मिल रही है और कई लोग मानते हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम विश्व कप नहीं जीत सकती है। ऐसे में उनका खेलना भारत के नजरिए से बहुत जरूरी है।

महेन्द्र सिंह धोनी को होना चाहिए विश्व कप में- रॉबिन सिंह

इसी मुद्दे पर पिछले कुछ महीनों से समय-समय पर चर्चा देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन किया और माना है कि उन्हें विश्व कप खेलना चाहिए।

रॉबिन सिंह ने कहा कि “महेन्द्र सिंह धोनी को वहां(विश्व कप में) पर होना चाहिए, क्योंकि जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया था वो अब तक तो अपने प्रदर्शन से साबित नहीं कर सके हैं।”

भारतीय टीम है विश्व कप की दावेदार

इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को लेकर आगे रॉबिन सिंह ने कहा कि  “भारत एक फ्रंट रनर है। इंग्लैंड भी एक अच्छी टीम है वो इन दिनों बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वहां की परिस्थिति बहुत अच्छी है।

Chennai T20: India beat West Indies 3-0

“मैंने 1999 में इंग्लैंड में खेला है और विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छे हैं। गेंदबाजों की कुंजी क्या होगी तो उन्हें अंतर बनाने के लिए तेज गेंदबाजों को एक मिश्रण के साथ आना होगा।”

विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम में है दम

रॉबिन सिंह ने कहा कि “मैं नहीं मानता कि हम काफी हद तक विराट कोहली पर निर्भर हैं। हमारे पास पर्याप्त बल्लेबाजी है जो भारत को आगे ले जा सके। हमने यूएई में विराट कोहली के बिना एशिया कप जीता।”

“जाहिर तौर पर वो सुपरस्टार हैं, लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि हम अपने युवा खिलाड़ियों को गाइड करें। हमारी टीम के पास बढ़िया मौका है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को हराने का भी अवसर है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रॉबिन सिंह ने कहा विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम में है दम, धोनी के विश्वकप टीम में जगह देने पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.