Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लोगों की जोड़ियां बनवाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, इस कम्पनी के साथ किया करार

इंडिया टीम के पूर्व कप्तान अब एक-एक कर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बाहर होते जा रहे हैं। पहले तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट टीम से संन्यास लिया। फिर उसके बाद उन्होंने युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को अनुभव दिलाने और भविष्य में विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी के लिए भारतीय टी -20 से भी खुद को बाहर निकलना सही समझा हैं। लेकिन धोनी के क्रिकेट करियर से उनकी ब्रांड वेल्यू में कोई कमी नहीं आयी हैं।

बता दे अब महेंद्र सिंह धोनी को ऑनलाइन मैट्रीमोनी साइट का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया हैं। जिसके बाद विशेषज्ञों ने इस बात पर अपनी अपनी राय रखी हैं।

सुरक्षित भविष्य की है तैयारी

धोनी को ऑनलाइन मैट्रीमोनी साइट का ब्रांड एम्बेस्डर बनाने के बाद विशेषज्ञों ने अपनी राय दी हैं। इस बात पर विशेषज्ञों का कहना हैं कि ,

“भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इस बात को बखूबी जानते हैं कि उनका क्रिकेट करियर अब ज्यादा दिन का नहीं बचा हैं। इसी वजह से वो अपने आने वाले भविष्य की सुरक्षित तैयारी कर रहे हैं। वह ऐसे बड़े -बड़े ब्रांड्स को प्राथमिकता दे रहे हैं जो उनके क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद भी आसानी से चल सके”।

माही ने जाहिर की ख़ुशी

इंडियन टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ने इस ऑनलाइन मैट्रीमोनी साइट से जुड़ने के बाद ख़ुशी जाहिर की हैं। उन्होंने बात करते हुए कहा कि,
मैं इस ब्रांड के साथ जुड़कर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ। एक ऐसा बड़ा ब्रांड हैं जिसने कई सारी शादियां कराई हैं। जिसमें की बहुत सारी सफल भी हुई हैं।

साइट के अधिकारी ने भी जताई ख़ुशी

इस मौके पर ऑनलाइन मैट्रीमोनी साइट के अधिकारी मुरुग्वेल जानकी रमन ने धोनी के साथ केक कट करते हुए कहा कि,

“मुझे लगता हैं कि धोनी हमारे लिए बहुत सही विकल्प हैं। वो लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने अपने करियर में जो भी कुछ हासिल किया हैं। वह सब अपने दम पर कमाया हैं। वो अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। “

इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि,

“वह शादी शुदा जीवन ,जिम्मेदार पिता,एक अच्छे पति की खूबियों से भी लोगों को प्रेरित करेंगे।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत के लोगों की जोड़ियां बनवाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, इस कम्पनी के साथ किया करार appeared first on SportzWiki Hindi.