स्पोर्ट्सडेस्क। बांग्लादेश के 17 वर्षीय नईम हसन ने अपने डेब्यू टेस्ट में इतिहास रच दिया। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही हसन ने वो कारनामा कर दिया जो दुनिया के किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए और इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से नईम हसन ने अपने टेस्ट डेब्यू की शुरूआत की। अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर नईम दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए।
अपने शुरुआत टेस्ट मैच में ही नईम ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया और मैच की पहली पारी में ही पांच विकेट लिए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नईम ने ये कमाल 17 वर्ष 355 दिन की उम्र में किया। टेस्ट मैच में पांच विकेट लेकर नईम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। पैट ने 18 साल 193 दिन में यह कमाल किया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में नईम ने 14 ओवर में 61 रन देकर 5 विकेट लिए। नईम की गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी 264 रन पर ही ऑल आउट हो गई और उनकी टीम यानी बांग्लादेश को पहली पारी में 78 रन की बढ़त हासिल की।
IND vs AUS 2nd T20: बारिश के कारण भारत की उम्मीद रही अधूरी, रद्द हुआ मैच
धोनी ने 7 साल बाद खोला बड़ा राज, इस वजह से विश्व कप के फाइनल युवराज पहले आये थे बल्लेबाजी करने
गांगुली ने रिषभ पंत को दी सलाह, इस बात पर देना होगा विशेष ध्यान
Herald