Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेडरर को हराकर पैरिस मास्टर्स के फाइनल में जोकोविच

पैरिस
सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पैरिस मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एटीपी पैरिस मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में जोकोविच का सामना रूस के कारेन खाचानोव से होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविच ने सेमीफाइनल मैच में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर को मात दी। जोकोविच इस टूर्नमेंट में अपने 5वें खिताब से एक कदम दूर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में फेडरर को तीन घंटे तक चले मैच में 7-6 (6), 5-7, 7-6 (3) से मात दी। मैच के बाद एक बयान में जोकोविच ने कहा, 'हमारा मैच शानदार रहा। हमारे कई मैच अच्छे रहे हैं, लेकिन यह मैच अब तक का सबसे बेहतरीन मैच माना जाएगा।' जोकोविच ने कहा, 'जब मेरा सामना फेडरर से होता है, तो निश्चित तौर पर मुझे जीत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना होता है। इसीलिए, हम दोनों के बीच की प्रतिद्वंद्विता और मैच अच्छे होते हैं।'