Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़े भाई कृणाल पंड्या को डेब्यू करना देख भावुक हुए हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छु जाने वाला सन्देश

भारत और विंडीज के बीच आज से टी-20 सीरीज शुरू हो रही हैं. इस सीरीज से पहले भारत के लिए आज खलील अहमद और क्रुनाल पंड्या ने डेब्यू किया है. ऐसे में उनके डेब्यू मैच पर उनके भाई हार्दिक पंड्या ने उनके नाम एक खास सन्देश दिया हैं. तो आइये जानते है कि हार्दिक पंड्या ने अपने भाई को किया सन्देश दिया हैं.

हार्दिक ने दिया खास सन्देश

क्रुनाल पंड्या के डेब्यू के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने विडियो में कहा कि आज हम मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ. मुझे पूरी उम्मीद है कि आज के मैच में तुम कुछ ख़ास करोगे.मेरी शुभकमानएं तुम्हारे साथ हैं.

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का मिला फायदा 

क्रुनाल का प्रदर्शन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार समय से अच्छा है. इसके अलावा इंग्लैंड ए के टूर पर भी क्रुनाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था. इस दौरान उन्होंने चोटिल अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया था. हालांकि तब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका नही मिला था. उन्हें आज विंडीज के खिलाफ आज डेब्यू करने का मौका मिला हैं.

उनके अलावा खलील भी कर रहे है डेब्यू 

क्रुनाल के अलावा इस मैच में युवा गेंदबाज़ खालील अहमद को भी टीम में शामिल किया हैं. खलील अहमद का प्रदर्शन हाल में ही शानदार रहा है. उन्होंने विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में तीन विकेट हासिल किये थे. इसके अलावा एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था. इसके अलावा आप को बता दे कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आज टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है. खबर लिखे जाने तक विंडीज ने 29 रन बना लिए थे.

आज के मैच के लिए भारत की टीम: 

भारत: रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, ऋषभ पन्त, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह खलील अहमद और खलील अहमद

The post बड़े भाई कृणाल पंड्या को डेब्यू करना देख भावुक हुए हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छु जाने वाला सन्देश appeared first on SportzWiki Hindi.