Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग ने दीवाली के मौके पर कही ऐसा बात, आप भी हो जायेंगे भावुक

वीरेन्द्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आये दिन अपने ट्वीट व बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है और दीवाली के मौके में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया हैं. जिससे वह आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गये है.

अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने लोगो को संदेश दिया हैं, कि दीपावली का समान उन लोगो से ख़रीदे जो उन पैसो से अपनी दीपावली मना सके.

सहवाग ने दीपावली के मौके पर दिया भावुक संदेश 

वीरेंद्र सहवाग ने दीवाली के इस खास मौके में अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “दीपावली की खरीददारी उनसे कीजिये, जो आपकी वजह से दीपावली मना पाये.”

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज के इस ट्वीट को जमकर पसंद किया जा रहा हैं. लोग उनके इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं साथ ही इस ट्वीट पर लोग रीट्वीट भी कर रहे हैं.

यहाँ देखे वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट 

ऐसा रहा सहवाग का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी. सहवाग ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 251 वनडे मैच व 104 टेस्ट मैच खेले. सहवाग ने 251 वनडे मैच में 35.06 के औसत से 8273 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने अपने 104 टेस्ट मैचों में 49.34 की शानदार औसत से 8586 रन बनाये हैं. 19 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 394 रन बनाये हैं. 

वीरेंद्र सहवाग ने करीब 14 साल भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला उन्होंने अपनी आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी से दुनियाभर में अपने करोड़ो प्रशंसक बनाये हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीरेंद्र सहवाग ने दीवाली के मौके पर कही ऐसा बात, आप भी हो जायेंगे भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.