Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध घोषित, आईसीसी ने लिया हैरान करने वाला फैसला

विश्व क्रिकेट में अब तक के इतिहास पर नजर डाली जाए तो कई गेंदबाजों को अपनी गेंदबाजी एक्शन के कारण सवालों के घेरे में आना पड़ा है। ऐसे कई गेंदबाज हैं जिनकी गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध घोषित किया गया जिसके बाद उन्हें आईसीसी की जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय की गेंदबाजी एक्शन पर उठे सवाल

ऐसे कई गेंदबाज रहे हैं जिनकी गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध घोषित किया गया है जिसमें विश्व क्रिकेट के महान स्पिन गेंदबाज रहे मुथैया मुरलीधरन की गेंदबाजी एक्शन पर भी सवाल उठे थे।

एक बार फिर से श्रीलंका के एक स्पिन गेंदबाज आईसीसी के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की रडार में आया है। जी हां श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय की गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध मान लिया गया है।

आईसीसी ने शुरू की अकिला धनंजय की गेंदबाजी की जांच

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान मेजबान टीम श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय की गेंदबाजी एक्शन सवालों के घेरे में आ गई इसके बाद इनकी गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी ने भी जांच शुरू कर दी है।

आईसीसी की ओर से अकिला धनंजय की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक मीडिया रिलीज सामने आयी है जिसमें अकिला धनंजय की गेंदबाजी की जांच के बाद साफ कर दिया गया है कि उन्हें 14 दिन जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में बताया, जांच तक धनंजय कर सकते हैं गेंदबाजी

आईसीसी की मीडिया रिलीज में कहा गया है कि  “अकिला धनंजय को एक संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। धनंजय को 14 दिन के अंदर जांच करवानी पड़ेगी और इस अवधि के दौरान उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है जब तक कि इस जांच का परिणाम ज्ञात नहीं होते।”

आईसीसी की इस मीडिया रिलीज ये  भी साफ होता है कि अकिला धनंजय जब तक इस जांच के नजीते नहीं आ जाते तब तक गेंदबाजी करने के लिए स्वतन्त्र हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अकिला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध घोषित, आईसीसी ने लिया हैरान करने वाला फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.