ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल का हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. मैक्सवेल लगातार फ्लॉप हो रहे है. जिस वजह से उन्हें नंबर 7 पर बल्लेबाज़ी करने का भेजा है. उनके इस नए बल्लेबाज़ी क्रम से ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ मार्क वॉ खासे नाराज है. उनका मानना है कि मैक्सवेल को इतनी नीचे नही खेला नही चाहिये. उन्होंने साफ़ किया कि मैक्सवेल की जगह इस समय नंबर चार के बल्लेबाजों में बनती है.
इतनी नीचे खिलाने का कोई भी फायदा नही है

मैक्सवेल के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“ये नहीं जानता कि उनका बेस्ट पोजिशन क्या है, लेकिन मैं सुनिश्चित हूं कि उनका बल्लेबाजी क्रम सात नहीं है. मैं उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं देख सकता.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मैक्सवेल जब होबार्ट में बैटिंग के लिए आए उस समय ऑस्ट्रेलिया को 52 गेंदों पर 95 रन की जरूरत थी. वही यूएई में एकमात्र टी-20 में मैक्सवेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था.”
फिंच कर चुके है इंकार

मैक्सवेल के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर फिंच पहले ही साफ़ कर चुके है. उन्होंने साफ़ किया है कि
“मैक्सवेल ने हाल में ही इतने रन नही बनाए है कि उन्हें टॉप 4 पर में जगह दी जाए. वो इस समय टीम में एक आलराउंडर के तौर पर है और उनके लिए यही सबसे अच्छी जगह हैं.”
इसके अलावा मैक्सवेल ने खुद अपनी फॉर्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उनका हालिया प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. इसके अलावा उन्हें अब अपनी गेंदबाज़ी पर भी ध्यान देना होगा ताकि वो और ज्यादा बेहतर तरह से टीम में योगदान दे सके और टीम में अपनी जगह को बचा सके.
The post भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इस खिलाड़ी को लेकर भिड़े मार्क वॉ और आरोन फिंच appeared first on SportzWiki Hindi.