Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड पीवर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

डेविड पीवर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया हैं. बता दें, कि डेविड पीवर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ही बॉल टेम्परिंग विवाद के चलते स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को सस्पेंड किया गया था.

वहीं आपकों यह भी बता दें, कि डेविड पीवर से पहले जेम्स सदरलैंड ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 17 साल जुड़े रहने के बाद अपने सीईओ पद से इस्तीफा दिया था.

2012 से जुड़े हुए थे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 

बता दें, कि डेविड पीवर 2012 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से जुड़े थे. पीवर को साल 2015 में वैली एडवर्ड्स की जगह बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया था. हालाँकि, उनके कार्यकाल में कई विवाद भी हुए हैं. पिछले साल ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वेतन विवाद के चलते अपने क्रिकेट बोर्ड से नाराजगी जताई थी.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अच्छे भविष्य के लिए शुभकमानाएं

India is ready for maximum practice match with CA

पीवर ने एबीसी चैनल को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “साउथ अफ्रीका में जो भी हुआ. उसके लिए मैं अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं, लेकिन मुझे यह भी विश्वास है, कि हम उस वाक्ये से अच्छी तरह आगे बढ़ रहे हैं. मैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अच्छे भविष्य के लिए शुभकमानाएं देता हूं.”

डेविड का उनकी सेवा के लिए धन्यवाद

वही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के दूसरे अधिकारी एडिंग्स ने कहा, “हम डेविड को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं. उन्होंने पुरुषों के साथ महिलाओं के क्रिकेट की उन्नति में भी हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया की वित्त प्रणाली काफी अच्छी हुई हैं. उनकी उपलब्धियों की एक लंबी सूची हैं. जिसमे फ्यूचर टूर्स कार्यक्रम में हुए सुधार से लेकर बहुत कुछ हैं. 

हम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जारी रखने की आशा करते हैं. हमारा बोर्ड बेहद जागरूक है. क्रिकेट समुदाय के विश्वास को फिर से पाने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं. हम और कार्यकारी दल क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए दृढ़ हैं. “

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post डेविड पीवर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा appeared first on SportzWiki Hindi.