इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. इस आईपीएल त्यौहार का भारत के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.
वैसे आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. अब चार-पांच महीनों बाद ही आईपीएल 2019 का आयोजन होना है. इसी बीच आईपीएल 2019 को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं.
18 दिसंबर को जयपुर में होगी आईपीएल 2019 की नीलामी

बैंगलोर मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल 2019 की नीलामी होगी. बता दें, कि आईपीएल 2018 की नीलामी 27 व 28 जनवरी को बैंगलौर में हुई थी, लेकिन इस बार की नीलामी को जयपुर में रखा गया हैं.
आईपीएल 2018 में मेघा नीलामी थी, इसलिए यह नीलामी दो दिन तक चली थी, लेकिन आईपीएल 2019 की नीलामी सिर्फ एक दिन ही चलेगी, क्योंकि यह मेघा नीलामी नहीं हैं. इसमें कुछ ही खिलाड़ियों की बोली लगेगी.
23 मार्च से शुरू हो सकता हैं आईपीएल 2019

बता दें, कि आईपीएल 2019 के मार्च में ही शुरू होने के पूरी संभावना हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो सकता हैं.
वैसे आपकों बता दें, कि अबतक के सभी आईपीएल अप्रैल महीने से ही शुरू हुए हैं, लेकिन इस आईपीएल के मार्च से ही शुरू होने की पूरी संभावना बन रही हैं.
देश से बाहर होने की पूरी संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2019 में भारत देश से बाहर हो सकता है. दरअसल, भारत में अगले साल आम चुनाव होने है और चुनाव के दौरान ही आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होगा, जिससे आईपीएल की तरीकों व चुनाव की तरीकों में टकराव होगा और इसे ही देखते हुए यह माना जा रहा है, कि आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका या युएई में शिफ्ट किया जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बदला आईपीएल नीलामी की जगह, गोवा नहीं अब इस शहर में लगेगा खिलाड़ियों के खरीद फरोख्त का मेला appeared first on SportzWiki Hindi.