इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला रविवार को 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और इसके बाद रविवार को खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई यह टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही।
SLvENG : 55 साल के बाद इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट मैचों में रचा इतिहास, लंका का किया 3-0 से सफाया
इधर टी20 श्रृखंला के खत्म होने के बाद भारतीय टीम छह दिसंबर से शुरू होेने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी में जुट गई है। इधर आज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपनी टीम को चेताते हुए कहा की वो यह न समझे की आॅस्ट्रेलिया खराब दौर से जूझ रहा है तो उनके लिए यह आसान होगा इसके बावजूद भी आॅस्ट्रेलिया कड़ी चुनौती पेश करने में सक्षम है ।
उन्होंने यह भी कहा क्रिकेट में जो भी देश के लिये खेल रहा है, वह अच्छा ही खेलता है। नतीजा आने तक हम किसी को हलके में नहीं ले सकते। उन्होंने यह भी कहा की भारतीय टीम का लक्ष्य श्रृंखला जीतना है और हम सभी उस पर फोकस कर रहे हैं।
B'day Special: T20 स्पेशलिस्ट रैना मैदान में इस निकनेम से जाने जाते हैं!
आपकों बता दें की पिछली बार भारत को यहां 4-0 से पराजय झेलनी पड़ी थी। लेकिन अबकी बार भारत यह नहीं चाहेगा की उसको हार मिले और वो जीतने की पूरी कोशिश करेगा। आपकों बता दें की टेस्ट श्रंखला के बाद भारत यहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगा।