Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को दी गाली, स्टंप माइक में हुआ रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत के लिए खलील अहमद और क्रुणाल पांड्या ने डेब्यू किया वहीं विंडीज टीम के लिए भी 3 खिलाड़ी ने अपना टी-20 डेब्यू किया। आज विंडीज पारी के दौरान स्टंप माइक में रोहित शर्मा को गाली देते सुना गया।

कुलदीप यादव को दी गाली

विंडीज पारी के 15वें ओवर की घटना है। उस ओवर के पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने विंडीज टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को आउट किया। उसके बाद अगली गेंद से पहले रोहित ने स्लिप से कुलदीप यादव को आवाज़ दिया।

मैदान के शोर में कुलदीप को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। इसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें गाली दे दिया। यह भले ही मजाक में दिया गया हो लेकिन स्टंप माइक की वजह से पूरी दुनिया के सामने आ गया।

पहली बार भारतीय खिलाड़ी ने नहीं दी गाली

यह पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने मैदान पर गाली दी हो। इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली कई बार गाली देकते सुने गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी को भी मनीष पांडे को गाली देते सुना गया था।

कुलदीप यादव ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय टीम के चाईनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। 4 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 13 रन देकर देकर विपक्षी टीम के 3 बल्लेबाजों को आउट किया।

आउट हुए बल्लेबाजों में विंडीज कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट के अलावा डैरेन ब्रावो और रोवमन पॉवेल का विकेट शामिल था। उन्हें एक विकेट और मिल जाता लेकिन गेंद के लेग स्टंप के बाहर गिरने की वजह से बल्लेबाज बच गया।

देखें वीडियो:

https://twitter.com/eklabaya/status/1059097193628557312

The post वीडियो: रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को दी गाली, स्टंप माइक में हुआ रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.