Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विदेश में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर आलोचकों को रवि शास्त्री ने दिया करारा जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में शुरू दौरे के लिए वहां पहुंच चुकी है और टीम का हौसला काफी मजबूत है। लेकिन टीम को निशाने पर लगाया जा रहा है और आलोचना की जा रही है। भारतीय टीम विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन के ठप्पे को मिटाने में अब तक सफल नहीं हो रही है जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम की निंदा की जा रही है जिसका मुख्य कोच रवि शास्त्री ने करारा जवाब दिया है।



भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब अधिकांश टीमें विदेश में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही हैं तब किसी एक विशेष टीम को निशाना बनाना उचित नहीं है, ये गलत है। 2018 में भारत दक्षिण अफ्रीका (1-2) और इंग्लैंड (1-4) के खिलाफ उन्हीं की धरती पर हारा है। ऐसा तब है जब माना जा रहा था कि यह भारतीय टीम के विराट कोहली की टीम के पास अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का एक शानदार मौका था।

जब रवि शास्त्री ने यह पूछा गया कि भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतना कितना महत्वपूर्ण है तो इसका जवान देते हुए उन्होंने कहा कि ;आपको अपनी गलतियां से सीखना होगा। जब आप विदेशी दौरे पर जाते हैं और जब आप विदेशी दौरा करने वाली उस समय की टीमों को देखते हैं। ऐसे में ऐसी काफी टीमें नहीं हैं जो विदेश में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ;आस्ट्रेलिया की टीम ने भी 90 के दशक और अगले दशक में कुछ समय ऐसा किया है। दक्षिण अफ्रीका भी कुछ समय ऐसा करने में सफल रहा है। इन दोनों टीमों के अलावा पिछले पांच-छह सालो में आप बताइये किस टीम ने विदेशी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन किया है। तो फिर सब भारत का ही नाम क्यों लिया जा रहा है?

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने या कप्तान कोहली ने टीम से बात की कि आखिर क्यों उन्हें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि 'हमने बड़े मौकों का फायदा उठाने के बारे में बात की। कुछ बेहद करीबी टेस्ट मैच खेले गए और कुछ बड़े अवसरों को हमने गंवा दिया जिसकी वजह से अंत में हमें वो श्रृंखला गंवानी पड़ी।'

यह भी पढ़े -

Women's T20 WC: मंधाना के आगे कंगारू ने टेके घुटने, 48 रन दी मात

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में इंग्लैंड ने 17 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज

साउथ अफ्रीका का जीता, पर मैक्सवेल ने इस कैच से सबको किया हैरान, देखें वीडियो



Herald