Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई की लोकल ट्रेन में मिला रवि शास्त्री का हमशक्‍ल, लोगों ने यूं लिए मजे

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्‍त्री इन दिनों हमेशा चर्चा में बने रहते है। उनका विवादों से गहरा नाता रहा है जिसकी वजह से वो चर्चा में रहते है। लेकिन इन दिनों वो किसी और वजह से चर्चा में है जिसको लेकर उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। हाल ही में रवि शास्‍त्री मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आये, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, रवि शास्‍त्री जैसा दिखने वाला एक शख्स मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करता नजर आया। किसी सोशल मीडिया यूजर ने उस शख्स की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जिसके बाद ट्विटर पर लोग रवि शास्त्री को ट्रोल करने में लगे हुए है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त मेमेस और कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, "बीसीसीआई ने दिवाली बोनस नहीं दिया है, इस वजह से रवि शास्‍त्री लोकल कोच में सफर कर रहे हैं।"

वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, विराट कोहली ने रवि शास्‍त्री को बर्थडे पार्टी में न्‍यौता नहीं दिया है, इस वजह है वह नाराज हैं। वहीं एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्‍त्री का हाल ऐसा होगा।



Herald