Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर ने पांच बार के विश्व चैम्पियन डैन को हराकर किया बड़ा उलटफेर

सारब्रुकेन
 भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे ने गुरूवार को यहां सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कई बार के विश्व और ओलंपिक चैम्पियन लिन डैन को 22-20, 21-19 से हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दुनिया के 64वें नंबर के शुभंकर ने मौजूदा 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन डान को 45 मिनट में शिकस्त दी जिनके नाम पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी ।

दो हफ्ते पहले किदाम्बी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में लिन डैन को हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी पारूपल्ली कश्यप ने स्थानीय खिलाड़ी एलेक्सजेंडर रूवर्स को 21-14, 21-12 से शिकस्त दी। क्वार्टरफाइनल में शुभंकर का सामना इंग्लैंड के सातवें वरीय टोबी पेंटी से होगा।

जबकि कश्यप की भिड़ंत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगी। युगल में भारत के लिए दिन निराशाजनक रहा, जिसमें अरूण जार्ज और संयम शुक्ला तथा एम आर अर्जुन और श्लोक रामचंद्रन को हार का मुंह देखना पड़ा।