Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को बर्खास्त किया

कोलंबो
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम के हार की स्थिति में पहुंचने के बाद रविवार को यहां अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया। श्रीलंका की टीम 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। उसे पहले और दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमंिसघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूंिसघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे। इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिये आभार व्यक्त किया।