Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने विवादित गेंदबाजी एक्शन पर पहली बार बोले शिवा सिंह, कहा…

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन खिलाड़ी पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के ‘360 डिग्री शॉट्स’ के बाद अब यूपी के युवा स्पिनर शिवा सिंह की ‘360 डिग्री गेंदबाजी’ भी चर्चा में हैं। इस खिलाड़ी के अनोखे अंदाज की इन दिनों क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही हैं। बता दे ये नजारा अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी चार दिवसीय घरेलू ट्रॉफी के दौरान देखने को मिला। जहां शिवा ने इस ये गेंद डाली थी। जिसके बाद अम्पयार ने इस गेंद को डेड बॉल घोषित कर दिया था असाधारण सी गेंदबाजी करने वाले युवा स्पिनर शिवा सिंह का कहना हैं कि उन्हें इस बारें में नियमों की जानकारी नहीं दी गयी थी।


नियमों की नहीं थी जानकारी
उत्तरप्रदेश के युवा स्पिनर शिव सिंह का कहना है कि,
“उन्हें इस तरह के नियमों की जानकारी बिल्कुल भी नहीं थी।”
इतना ही नहीं उन्होंने एक समाचार पत्र से बातचीत करते हुए ये भी कहा था कि,
“मैं इस तरीके के प्रयोग पहले भी कर चुका हूं। स्पिनर होने के बावजूद भी में बाउंसर मार लेता हूं। “

3 से 4 महीने की थी मेहनत
यह खिलाड़ी फ़िलहाल मुरादाबाद में अपने घर पर हैं। उन्होंने बताया कि, उन्होंने पिछले तीन से चार महीने से इस तरीके की गेंद डालने का अभ्यास किया था।
केरल के खिलाफ विजय हज़ारे में ऐसी गेंद फेंकने पर न तो डेड बॉल कहा गया था। न ही इस तरीके का कोई भी विवाद हुआ था। लेकिन इस मैच के दौरान इसकी चर्चा छिड़ी। उनकी इस अनूठी गेंदबाजी के बारे में उनके साथियों और कप्तान को पहले से ही पता था।


बचपन में थे फ़ास्ट बोलर
इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि भले ही वह स्पिनर गेंदबाज हैं। लेकिन बचपन में इन्होने फ़ास्ट बॉलिंग में भी हाथ आजमाया था। जहां तक बाउंसर गेंद डालने की बात हैं। इसके लिए बाजुओं में ताकत होनी चाहिए। मैं यह भी वैरिएशन के तोर पर कभी -कभी ट्राई कर लेता हूं। हालांकि इस मामले में उन्होंने यह भी कहा हैं कि,वह इस मामले को ज्यादा आगे तक नहीं लेकर जाना चाहते और वह आगे से नियमों के दायरे में रहकर ही बोलिंग करेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अपने विवादित गेंदबाजी एक्शन पर पहली बार बोले शिवा सिंह, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.