Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्रेग चैपल पर फूटा लक्ष्मण का गुस्सा, कहा “मैं उनका पूरी जिंदगी में कभी भी सम्मान नही कर सकता हूँ”

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ ग्रैग चैपल को भारतीय टीम के विवादित कोच के रूप ने जाना जाता है. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे बल्लेबाज़ भी उनकी आलोचना कर चुके है. वही अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. ये नाम भारत के महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्‍मण ने भी ग्रैग चैपल की आलोचना की है. उनका मानना है कि एक बार मैं उनका बल्लेबाज़ के रूप में सम्मान कर सकता हूँ, लेकिन उनके कोच के रूप में सम्मान नही करता हूँ.

मैं चैपल का सम्मान नही करता हूँ 

हाल में ही भारत के महान बल्ल्लेबाज़ लक्ष्मण ने हाल में ही अपनी बुक  ‘281 एंड 281 एंड बियॉन्ड’ का अनावरण किया है. इस बुक में उन्होंने अपने करियर और चैपल को लेकर लिखा है.

चैपल को लेकर बात करते हुए कि

“मैं टीम इंडिया का कोच बनने से पहले तक ग्रेग चैपल का बड़ा फैन था. अपने दिनों में खेलने के दौरान मैंने उनके कई फोटो और वीडियो देखे थे, स्लिप पर फील्डिंग के दौरान वो गेंद को काफी अच्‍छे से लपकते थे. टीम का कोच बनने से पहले तक मैं उनसे दो बार मिला था, उनसे मिलकर क्रिकेट को लेकर मेरी जानकारी में भी काफी इजाफा हुआ था.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“जब जॉन राइट के बाद भारतीय टीम के कोच के रूप में ग्रेग चैपल के नाम की घोषणा हुई, तो मैं काफी उत्‍साहित था. मुझे उम्‍मीद थी कि वो टीम के आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाएंगे और टीम को आगे लेकर जाएंगे. उन्‍होंने टीम को दो भागों में बांट दिया. 2005 में मैं इंग्‍लैंड में क्‍लब क्रिकेट खेलने गया था. वहां मेरे टीम मेट रहे ग्रेग ब्लेवेट ने मुझे कहा था कि ग्रेग चैपल से बचकर रहना. मैंने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया था.”

उनकी वजह से मेरा खेल भी हुआ था ख़राब 

वीवीएस लक्ष्मण

आगे लिखते हुए उन्होंने लिखा है कि

“उनकी वजह से ही ने टीम इंडिया का संतुलन बिगाड़ गया था , श्रीलंका दौरे के दौरान मेरी पहली बार अकेले में उनसे बातचीत हुई, उन दिनों मुझे कमर में दर्द की परेशानी थी, जिसके कारण फॉर्म भी ठीक नहीं चल रही थी. चैपल ने मुझे कहा कि आप टीम के महत्‍वपूर्ण सदस्‍य हैं. आप अपने नैचुरल गेम को अटैकिंग बनाएं.”

अपने खेल को लेकर लिखते हुए उन्होंने कहा कि

“मैंने कभी नहीं सोचा की मैं इस खेल से बड़ा हूं. ग्रेग ने मेरे खेल को खराब किया जो मेरे लिए स्‍वीकार्य नहीं था. मैं उनका सम्‍मान एक अच्‍छे बल्‍लेबाज के तौर पर तो कर सकता हूं, लेकिन टीम इंडिया के कोच के रूप में नहीं कर सकता.”

The post ग्रेग चैपल पर फूटा लक्ष्मण का गुस्सा, कहा “मैं उनका पूरी जिंदगी में कभी भी सम्मान नही कर सकता हूँ” appeared first on SportzWiki Hindi.