Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में धोनी की मौजूदगी को लेकर रोहित शर्मा ने दिया ये बड़ा बयान  

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में खेली गई भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज का तीसरा एवं अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत ने जीतकर वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीनस्वीप किया है। इस बार भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया था। साथ ही अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में होने वाली टी 20 सीरीज में भी धोनी को विश्राम दिया है। साथ ही इसके बाद अब धोनी के संन्यास को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही है।

हॉकी विश्व कप 2018: जानिये टीम इंडिया का खेल समूह और इसकी अनुसूची

इस सब बातों के बीच में हाल ही में रोहित शर्मा का एक बयान सामने आया है उन्होंने हाल ही में अपने एक बयान में कहा है की रोहित शर्मा ने कहा है की भारतीय टीम के लिए धोनी की हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने कहा है की अभी उनका टीम के साथ नहीं होने से टीम का बड़ा नुकसान होता हैं। साथ ही रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए कहा है की जब धोनी टीम के साथ होते है तो उसने होने से ही सिर्फ मेरा ही नही बल्कि टीम के सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता हैं।

ICC वनडे रैंकिंग: विराट कोहली शीर्ष पर काबिज, बुमराह भी बने नंबर वन

साथ ही उन्होंने कहा है की अभी तक धोनी का भारतीय टीम के साथ जुड़ा रहना बेहद जरुरी है। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी हाल ही में कहा था की उनका टीम में चुनाव हों इस बात का संकेत नही है की उनका टी 20 करियर खत्म हो गया हो। आपको बता दे की अभी तक भारतीय टीम ने 107 टी20 मैच खेल जिनमें से 93 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा थे।

क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रख सकते है ये दो खिलाड़ी, जानिए



Herald