Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही मैच में शतक ठोक हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर हो रही हैं तारीफ

भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच टी-20 महिला वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जा रहा हैं.  भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि भारत की छह खिलाड़ी पहली बार विश्‍वकप में भाग ले रही हैं. पिछले पांच विश्‍व टी20 में भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया. वह 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था. यह पहला अवसर है जबकि महिला विश्‍व टी20 पुरुषों से अलग आयोजित किया जा रहा है.

हरमनप्रीत कौर ने दिखाया दम 

र्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शुरुआत खराब रही है. और भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (2), तानिया भाटिया (9) और हेमलता भाटिया (15) जल्द आउट हो गई. हालांकि कप्तान हरमप्रीत (103) के आतिशी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगुएस (59) के अर्धशतक से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 196 का टारगेट रखा है. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 134 रन की साझेदारी से भारत ने कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया.

जानिए किसने क्या कहा 

The post पहले ही मैच में शतक ठोक हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर हो रही हैं तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.