भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही है. इसी बीच दोनों टीमें टेस्ट सीरीज की तैयरियों में लग गई है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम भी नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है और खास बात यह है, कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजो को प्रैक्टिस देने के लिए स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को भी नेट्स में बुलाया है.
प्रैक्टिस के दौरान हेजलवुड की गेंद लगी स्मिथ के सिर पर

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजो को प्रैक्टिस कराने आये ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को जोश हेजलवुड की एक गेंद सिर पर लग गई.
हालाँकि, उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और इसके कुछ देर बाद ही स्टीवन स्मिथ दोबारा खड़े हो गये थे और प्रैक्टिस करने लगे थे.
फिल ह्यूज का वाकया आया याद

भले ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके साथ हुए इस वाकये को देख हर किसी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी फिल ह्यूज की याद आ गई.
साल 2014 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी फिल ह्यूज को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट में सीन एबोट की एक गेंद लगने से मौत हो गई थी. यह घटना क्रिकेट इतिहास की सबसे काली घटनाओं में से एक मानी जाती हैं.
यहाँ देखें वीडियो

Enjoy the very best of @stevesmith49‘s net session against Australia’s Test quicks at the @scg today. Some of these shots are just
pic.twitter.com/WusgsaKLH9
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 27, 2018
एक साल के लिए किये गये है सस्पेंड

आईसीसी ने बॉल टेम्परिंग मामले पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध व पुरे 100 प्रतिशत मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया गया है. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा कदम उठाते हुए स्टीवन स्मिथ को पुरे एक साल के लिए अपनी राष्ट्रिय टीम से सस्पेंड कर दिया था.
बॉल टेम्परिंग में फसने के बाद स्मिथ काफी दुखी हुए थे. बैन लगने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफ़ी मांगी थी. इस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रोने भी लगे थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : अभ्यास के दौरान हेजलवुड की गेंद पर चोटिल हुए स्टीवन स्मिथ, ये दर्दनाक हादसा देख आई फ्लिप ह्यूज की याद appeared first on SportzWiki Hindi.