Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूनम यादव गुगली की जादूगर

आगरा
मुन्नी देवी उस वक्त को याद करते हुए कहती हैं- एक लड़का शिकायत लेकर आता है, 'वह हमारी कॉलोनी में लड़कों के साथ खेलने वाली अकेली लड़की है, आप उसे रोकती क्यों नहीं?' मैंने अपनी बेटी से बात की। उस समय वह 10 साल की रही होगी। बेटी ने कहा, 'मां उसे लड़की के साथ खेलने को लेकर परेशानी नहीं है। उसको असल में यह दिक्कत है कि मैं उसे हर बार आउट कर देती हूं।'

उस बातचीत के करीब 17 साल बाद आगरा की वह लड़की लगातार विकेट ले रही है। पूनम यादव टी20 में दुनिया की दूसरे पायदान की गेंदबाज हैं। वेस्ट इंडीज में खेले जा रहे वर्ल्ड टी20 के ग्रुप स्टेज के चार मैच खत्म होने के बाद उनके नाम 8 विकेट हैं।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं दीप्ति शर्मा भी आगरा की रहने वाली हैं। वह खेल के हर प्रारूप में अपना हुनर दिखा सकती हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में उन्होंने आउटफील्ड में दो शानदार कैच लपके। इसकी बदौलत भारत को मैच जीतने में मदद मिली। पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए ODI वर्ल्ड कप में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। दीप्ति ने 12 और पूनम ने 11 विकेट लिए थे।

ये दोनों ही नहीं, ताज नगरी से और भी महिला क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हेमलता काला और प्रीति दिमरी भी भारत के लिए खेल चुकी हैं। लेकिन अब आगरा में महिला क्रिकेट नयए रूप में सामने आ रहा है। पूनम के कोच मनोज कुशवाहा द्वारा संचालित थ्राइव क्रिकेट अकादमी में पिछले साल में लड़कियों की संख्या दोगुनी हो गई है। दीप्ति के बाई समित शर्मा की स्टार क्रिकेट अकादमी में भी 50 फीसदी का इजाफा है। सुमित कहते हैं, 'ODI वर्ल्ड कप के मैच टीवी पर दिखाए गए थे। कई लोगों ने इसे देखा। दीप्ति और पूनम कई लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गईं।'

नंबर अब भी बढ़ रहे हैं। अब बीसीसीआई की महिला चयन समिति की अध्यक्ष हेमलता कहती हैं, 'अंडर-19 और अंडर-23 के सिलेक्शन ट्रायल के लिए कम से कम 135 लड़कियां आईं। हमें काफी सुखद आश्चर्य हुआ।'