Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-न्यूज़ीलैंड मैच, मयंक अग्रवाल ने पेश की टीम इंडिया के लिए दावेदारी

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चल रहा दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट ड्रा हो गया है. भारत की ओर से आर समर्थ ने शानदार शानदार अर्धशतक जमाया. इनके साथ मयंक अग्रवाल ने भी 42 रन बनाएं. बता दें, बारिश से प्रभावित इस मैच में दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश से धुल गया था. भारतीय टीम ने 46 ओवर में 159 रन बनाएं और ये मैच ड्रा हो गया.

मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में आने के लिए खुद को साबित किया

मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में आने के लिए खुद को साबित किया है. करुण नायर इस सीरीज में कोई बड़ी पारी खेल नहीं पाएं हैं. वहीँ मोहम्मद सिराज, पृथ्वी शॉ और मुरली विजय ने मिले मौके को खूब भुनाया है. और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में इन बल्लेबाजों का प्रदर्शन मायने रखेगा. मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम में नहीं हैं लेकिन उनके प्रदर्शन की वजह से आगे वो टीम में आ सकते है.

तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक भारत ने बिना नुकसान 7 रन बनाएं थे 

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 7 रन बनाए. अभिमन्यू ईस्वरन 2 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 296 रन पीछे है और मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है.

303 रन पर कीवी टीम ने पहली पारी घोषित कर दी थी 

तीसरे दिन वेट आउटफील्ड के कारण पहले सत्र का खेल शुरू नहीं हुआ. इसके बाद दूसरे सत्र में न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई. वैन वोरकोम 54 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लोकी फर्ग्युसन (23*) और सेथ रैंस (22*) ने कुल स्कोर 300 पार पहुंचाया. 7 विकेट पर 303 रन पर कीवी टीम ने पहली पारी घोषित कर दी. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए.

तीसरे दिन भारत को एक ओवर के लिए भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया

अंतिम सत्र में महज एक ओवर के लिए भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. इसमें उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन बनाए. अभिमन्यू ईस्वरन 2 और मंयक अग्रवाल 4 रन बनाकर अविजित लौटे. मुकाबले में अंतिम दिन का खेल बाकी है और लगभग यह मैच ड्रॉ की तरफ है. पहला टेस्ट भी ड्रॉ ही समाप्त हुआ था.

पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए थे

पहले दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे दिन कोई खेल नहीं हुआ. पूरा दिन बारिश और गीली आउटफील्ड की भेंट चढ़ गया. दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और यही वजह रही कि मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त होने के कगार पर है.

पहले टेस्ट में भारत की तरफ से दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. बारिश की वजह से भारतीय टीम को नुकसान हुआ है. न्यूजीलैंड को पूरे पहले दिन बल्लेबाजी करने का मौका मिला था.

पहले दिन टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी न्यूजीलैंड की टीम

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड को चोट सम्बन्धी कुछ समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए टिम सिफर्ट क्रीज पर आए. उन्होंने कप्तान विल यंग के साथ मिलकर 58 रनों की साझेदारी की.

विल यंग ने शानदार शतक जड़ा था 

नवदीप सैनी ने टिम सिफर्ट को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. इस खिलाड़ी 16 रन बनापहला विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विल यंग ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की. अन्य बल्लेबाज आउट होते रहे और ज्यादा समय क्रीज पर बिताने में नाकाम रहे. विल यंग ने शानदार शतक जड़ा और 117 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने. दिन की अंतिम गेंद अपर डग ब्रैसवेल आउट हुए.

वैन वोरकोम अंत तक टिके रहे और 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए.भारत के लिए नवदीप सैनी ने 2 और रजनीश गुरबानी ने 2 विकेट चटकाए.

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था. भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतकीय पारियां खेली थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-न्यूज़ीलैंड मैच, मयंक अग्रवाल ने पेश की टीम इंडिया के लिए दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.