Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली या मुंबई नहीं बल्कि इस खास जगह अनुष्का ने मनाया विराट का जन्मदिन, बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया विश

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं कोहली इस खास मौके को बेहद निजी रखना चाहते हैं और यही वजह है कि वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं.

शनिवार को कोहली और अनुष्का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से दोनों ने नरेंद्र नगर स्थित एक होटल का रुख किया. दंपती दिवाली यानी 7 नवंबर तक यहीं रुकने वाले हैं और विराट अपना जन्मदिन भी यही मना रहे हैं. अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर फोटो अपलोड करते हुए लिख ” भगवान को धन्यवाद इनके जन्म के लिए” आप भी देखिए फोटोज.

जन्मदिन के मौके पर पत्नी अनुष्का के साथ अनंत धाम आत्मबोध आश्रम पर है 

विराट कोहली जन्मदिन के मौके पर पत्नी अनुष्का के साथ अनंत धाम आत्मबोध आश्रम भी जा सकते हैं. यह आश्रम महाराज अनंत बाबा की देखरेख में चलाया जा रहा है जो अनुष्का शर्मा के परिवार के आध्यत्मिक गुरू हैं. स्थानीय प्रशासन को इस हाई प्रोफाइल जोड़ी के दौरे के बारे में अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं ताकि दंपती को यहां किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो.

अनुष्का शर्मा अनंत महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए लगातार आश्रम आती रहती हैं. साथ ही परिवार के हर धार्मिक कर्मकांड में बाबा की मौजूदगी भी देखी गई है. बीते साल दिसंबर में अपनी शादी से पहले भी अनुष्का यहां आई थीं. यहां तक की अनंत महाराज विराट-अनुष्का की शादी के दौरान इटली भी पहुंचे थे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखेंगे विराट

बता दें, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ हो रहे सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अब उनको हम खेलते हुए देख सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिल्ली या मुंबई नहीं बल्कि इस खास जगह अनुष्का ने मनाया विराट का जन्मदिन, बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया विश appeared first on SportzWiki Hindi.