स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के एक और खिलाड़ी ने संन्यास लेने का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वो फेंफड़ों में हुई परेशानी की वजह से जूझ रहे है। ऐसा कहा जाता है कि इस बीमारी के कारण गेंदबाजी करते वक्त उनके फेफड़ों से खून निकलने लगता है। 33 वर्षीय हेस्टिंग्स पिछले साल अक्तूबर में वनडे और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
लेकिन इसके बाद भी वो टी20 में वह खेलते थे। पर अब इस बीमारी के चलते उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। आपको जानकारी में बता दें, हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट, 29 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले है। जिनमें कुल (1टेस्ट, 42 वनडे, 7 टी-20) 50 विकेट झटके। उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच साल 2016 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
आपको जानकर में यह भी बता दें, हेस्टिंग्स आईपीएल में भी खेल चुके हैं। 2014-15 आईपीएल सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का हिस्सा थे, जबकि साल 2016 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे। वहीं हेस्टिंग्स ने कहा, 'मैं एक व्यापक स्वास्थ परीक्षण प्रक्रिया से गुजर चुका हूं। ध्यान देने कि बात यह है, कि मैं वास्तव में अभी अच्छे स्वास्थ्य में हूं, लेकिन मैने पिछले कुछ समय में तनाव परीक्षण, ब्रोंकोस्कोप, और एंजियोग्राम ब्रोंकोस्कोप और भी इस तरह की कई बिमारियों से गुजरा हूं।'
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की चिंता, कप्तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह
इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेलस्टार्क का अनुबंध टेक्स्ट संदेश के माध्यम से तोडा
Herald