दिल्ली में भयानक स्मॉग की वजह से लोग बेहद परेशान हैं. लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है बावजूद इसके बीसीसीआई ने देश की राजधानी में रणजी ट्रॉफी मैच का आयोजन कराया है.
आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल टेस्ट मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को स्मोग से परेशानी का सामना करना पड़ा है.
रणजी मैच के दौरान मास्क पहने नज़र आए खिलाड़ी

दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में रेलवे और मुंबई के बीच मुकाबला चल रहा है, जहां मुंबई के बल्लेबाज सिद्धेश लाड मास्क पहनकर खेलते नजर आए. सिद्धेश को दिल्ली की हवा से दिक्कत हो रही थी.
हैरान करने वाली बात ये है कि बीसीसीआई को दिल्ली की इस स्थिति के बारे में पता था फिर भी उसने यहां मैच कराए. पिछले साल 2017 में श्रीलंकाई टीम ने भी मास्क पहनकर दिल्ली टेस्ट में शिरकत की थी.

इसके बाद बीसीसीआई ने फैसला लिया था कि नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में किसी भी इंटरनेशनल मैच का आयोजन नहीं होगा, लेकिन क्या दिल्ली के प्रदूषित वातावरण में युवा खिलाड़ियों के शरीर पर खराब असर नहीं होगा.
आइए एक नजर डालते हैं कि दिल्ली का स्मॉग कैसे खिलाड़ियों के करियर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.
खिलाड़ियों की हेल्थ पर पड़ता है असर

The post बीसीसीआई नहीं दे रहे ध्यान दिल्ली में बढ़ा प्रदुषण रणजी मैच के दौरान मास्क लगाकर खेलते नजर आए खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.