Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: राशिद खान ने खेला हेलिकॉप्टर शॉट, दर्शको को आई धोनी की याद

अफगानिस्तान टीम के लेग स्पिनर राशिद खान अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन कुछ दिनों से इस खिलाड़ी का बल्ला भी जमकर बोल रहा है. अभी ये खिलाड़ी टी-10 लीग में भाग ले रहा है. राशिद को हमने आईपीएल में भी छोटी-छोटी ताबातोड़ पारी खेलते हुए देखा है.

टी-10 लीग में भी खेली शानदार पारी 

कल खेले मैच में राशिद ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मात्र 7 गेंद में 21 रन बना दिएं. जिसमे 2 शानदार चौक्के और 2 छक्के शामिल थे.  मराठा अरेबियंस के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने टीम के लिए शानदार योगदान दिया.

इन रनों की मदद से इनकी  टीम ने 10 ओवर में 125 रन बनाएं. हालांकि इनकी टीम यह मैच हार गई. लेकिन इनकी छोटी सी पारी ने दर्शकों का भारी मनोरंजन किया. इस पारी की इसलिए और चर्चा हो रही है क्योंकि इस खिलाड़ी ने मैच के दौरान ऐसा छक्का लगाया,जिसे देख सबको महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.

धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की कॉपी करते दिखें राशिद 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा निकाले गए हेलिकॉप्टर शॉट को अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी ने हुबहू नक़ल किया. एक समय तो  ऐसा लगा मैदान पर धोनी खुद बल्लेबाजी कर रहे हैं. जैसे ही गेंद मैदान के बाहर गई. दर्शक से लेकर ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी  सब देखते रहें.

यहाँ देखें वीडियो

फैन के सवाल से सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने थे राशिद खान 

एक फैन ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर से सवाल किया कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है? इस सवाल का जो जवाब आया, वो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया है. राशिद ने बस में यात्रा करते समय फैंस के सवालों के जवाब देने का फैसला किया.

बहरहाल, आपको बताएं कि राशिद ने ऐसा क्या जवाब दिया, जो इंटरनेट पर सुपरहिट हो गया.फैन के सवाल पर राशिद खान ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर को टैग कर दिया.

राशिद की पसंदीदा महिला क्रिकेटर साराह टेलर हैं

राशिद की पसंदीदा महिला क्रिकेटर साराह टेलर हैं.पता हो कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर साराह टेलर इस समय खेल से दूर हैं.वह आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 में टीम का हिस्सा भी नहीं रहीं.टेलर ने राशिद के जवाब पर तुरंत रिप्लाई किया.

उन्होंने राशिद को ‘लीजेंड’ करार दिया और साथ ही कहा कि वह ‘अब खुशी से मर पाएंगी’. इसके साथ ही साराह ने हंसी की इमोजी भी बनाई.खान ने टेलर को भी सबसे बढ़िया जवाब देते हुए रिप्लाई किया, ‘मरना नही.’

टी-10 के बाद बिग बैश में हिस्सा लेंगे राशिद खान 

इससे पता चलता है कि राशिद खान और साराह टेलर की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों एक-दूसरे के खेल की इज्जत करते हैं.20 वर्षीय लेग स्पिनर फिलहाल टी10 लीग में खेलना जारी रखेंगे और इसके बाद वह बिग बैश लीग में हिस्सा लेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: राशिद खान ने खेला हेलिकॉप्टर शॉट, दर्शको को आई धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.