Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

​शिखर धवन ने अंतिम मैच में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, मैच में बने और भी विराट रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने रविवार को टी20 की विश्व चैंपियन टीम वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में मेहमान टीम का क्लिन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर ये सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की।

भारतीय टीम ने टी20 मैचों में तीन बार या उससे अधिक बार टी20 में विपक्षी टीम का क्लिन स्वीप किया है। सबसे ज्यादा क्लिन स्वीप का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने पांच बार टी20 में विपक्षी टीम का सफाया किया है। मेहमान टीम ने अंतिम मैच में 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य को मैच की अंतिम गेंद पर आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 में अंतिम गेंद पर यह लक्ष्य हासिल किया।

अंतिम टी20 मैच में टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 92 रनों की शानदार पारी खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। धवन ने पंत के साथ 130 रनों की साझेदारी की। आपको बता दें कि लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी विकेट के लिए ये सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशीप है। इसके साथ ही धवन और पंत की जोड़ी ने केएल राहुल और रोहित के 123 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। धवन का इससे पहले टी20 में 90 रन बेस्ट स्कोर था। अब धवन का 92 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।