इंटरनेट डेस्क। इस समय चारों ओर शादियों का दौर चल रहा है। दीपवीर के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस शादी के बंधन में बंधने वाले है। इस बीच आपको बता दें कि पिछले साल शादी के बंधन में बंधी एक और बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी शादी की पहली सालगिहर मनाने जा रही है।
दीपिका और रणवीर की आज होने वाली रिसेप्शन पार्टी में ये जोड़ी होगी खास मेहमान...
आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली से पिछले साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में विवाह बंधन में बंधी थी। विराट और अनुष्का की ये पहली शादी की सालगिरह है। ऐसे में मीडिया से खबर मिल रही हैं कि विरूष्का अपनी शादी की पहली सालगिरह भारत से बाहर मनाने जा रहे है।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय आॅस्ट्रेलिया में 3 टी20, 4 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए गए हुए है और टीम की कमान संभाल रहे है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग मूवी जीरो में काफी व्यस्त है। लेकिन अनुष्का अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए छुट्टी ले चुकी है और अनुष्का शर्मा भी अपने पति के पास आॅस्ट्रेलिया जाने वाली है। तो ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है कि विरूष्का आॅस्ट्रेलिया में अपनी शादी की पहली सालगिरह मना सकते है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने भी एक—दूसरे को कई सालों तक डेट किया था।