Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच कारणों की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया में करना पड़ेगा हार का सामना

भारत को इस साल एक अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. इस दौरे पर भारत को टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले तो भारत को इस सीरीज का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन आज हम आप बताएँगे किस वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ सकता हैं तो आइये जानते है वो पांच कारण:

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ 

ऑस्ट्रेलिया के पास इस सीरीज के लिए पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड जैसे गेंदबाज़ होंगे. ये गेंदबाज़ इंग्लैंड के खिलाफ दिखा चुके है कि वो साथ में कितने ज्यादा खतरनाक हो सकते है. ऐसे में अगर तीन गेंदबाज़ इस सीरीज में पूरी तरह से फिट होते है तो भारत के लिए इस सीरीज में कोई भी कमाल करना मुश्किल हो जाएगा.

ऑफ स्पिनर की कमी 

भारत के पास इस समय किसी ऐसे स्पिनर की कमी है जो विदेशों में विकेट हासिल कर सके. अश्विन और जडेजा का रिकॉर्ड विदेशों में बेहद ख़राब रहा हैं. कुलदीप  यादव भी लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे ऐसे में भारत को ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले इन कामियों पर काम करना होगा, वरना भारत को ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ेगा.

कमजोर बल्लेबाज़ी 

इग्लैंड और साउथ अफ्रीका में विराट कोहली को छोड़ कर सभी बल्लेबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप रहे है.ऐसे में जब भारत के बल्लेबाजों के सामने कमिंस, मिशेल और हेज़लवुड जैसे गेंदबाज़ आएँगे तो परिणाम पर एक बार फिर से असर पड़ सकता हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर बल्लेबाजों ने ख़राब किया तो भारत को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ेगा.

स्लिप कैचिंग

हाल के दिनों में भारत एक स्लिप फ़ील्डर की तलाश कर रहा है जो लगातार अच्छा कर सके. भारत ने इस समय स्लिप पर काफी ज्यादा कैच छोड़े हैं.ऐसे में अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले इस कमी पर काम नही किया तो भारत को हार का सामना कर पड़ा सकता हैं.

नंबर तीन बल्लेबाज़ की कमी 

पुजारा का प्रदर्शन एशिया में काफी अच्छा रहा है,लेकिन विदेशो में उनका रिकॉर्ड काफी ज्यादा ख़राब हो जाता है. भारत में उनका औसत 65 का है और विदेशों में 25 का हैं, ऐसे में अगर पुजारा ने इस कमी से पार नही पाया तो भारत के लिए मुश्किल हो सकती हैं. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि पुजारा ऑस्ट्रेलिया में कैसा प्रदर्शन करते है.

 

The post इन पांच कारणों की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया में करना पड़ेगा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.