Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रजनेश, मयनेनी और मुकुंद बेंगलुरू ओपन के दूसरे दौर में

बेंगलुरू
भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन और साकेत मयनेनी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके मंगलवार को यहां 150,000 डालर इनामी बेंगलुरू ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जबकि मिस्र के यूसुफ होसाम ने मोलदोवा के शीर्ष वरीयता प्राप्त रादु अल्बोट को हराकर उलटफेर किया। भारत के पांच खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़यिों ने आसानी से दूसरे दौर में प्रवेश किया। इनमें प्रजनेश और मयनेनी के अलावा शशिकुमार मुकुंद शामिल हैं। प्रजनेश ने रूस के इवान नेडल्को को आसानी से 6-2, 6-2 से हराया जबकि वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले मयनेनी ने हमवतन आदिल कल्याणपुर को 6-3, 7-6(3) से पराजित किया। मुकुंद ने अमेरिका के कोलिन अल्टमिरानो को 7-6 (6), 6-3 से शिकस्त दी। मुख्य ड्रा में शामिल अंतिम भारतीय सूरज प्रबोध फ्रांस के ंिक्वटिन हेलीस से 3-6, 1-6 से हार गये। 

अल्बोट से विश्व रैंंिकग में 383 पायदान नीचे काबिज होसाम ने मोलदोवा के खिलाड़ी को 2-6, 6-2, 6-2 से पराजित किया। होसाम ने क्वालीफाईंग के जरिये मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी। पिछली बार के शीर्ष वरीय और इस बार गैरवरीय खिलाड़ी के रूप में खेल रहे स्लोवेनिया के ब्लॉज कावसिच ने कनाडा के आठवें वरीय फिलिप पेलिवो को 6-2, 6-0 से हराया। युगल में भारत के जीवन नेदुचेझियन और जर्मनी के केविन क्राविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी आं्रदेज मार्टिन और हंस पोडिलफिनिक कैस्टिलो से 3-6, 6-3, 7-10 से हारकर बाहर हो गयी।