Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टीम के खिलाफ वापसी करेंगा इंडिया का ये आलराउंडर खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का आॅस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और इस दिन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। आपकों बता दें की भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और वहां टीम अपनी प्रैक्टिस कर रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के साथ तीनों प्रारूपों में श्रृंखला खेली है जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों श्रृंखला जीतकर अपने नाम कर ली है।

रोहित ने कहा भारतीय बल्लेबाजों को आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की यह चीज कर सकती है परेशान

इधर भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पिछले दो माह से चोट के कारण स्टेडियम से बाहर है और उन्हें यह उम्मीद है की वो आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला में टीम में वापसी कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की उन्हों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और उम्मीद है की वो वापसी करेंगे।

हार्दिक ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया की पिछले एक सप्ताह से उनका मुंबई में निजी तौर पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर चुका है और वह जल्द से जल्द टीम में वापसी करना चाहते हैं।

आॅस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी ही टीम के लिए कोच शास्त्री ने क्यों कही ये बात

उन्होंने आगे बात करते हुए बताया की उनकी गेंदबाजी की प्रैक्टिस शानदार चल रही है और वो जल्द ही वापसी करेंगे। आपकों बता दें की 19 सितंबर को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करने के दौरान हार्दिक को पीठ में चोट लगी थी और तब से ही वो टीम से बाहर चल रहे है।