भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक बुलंद हौंसलों के साथ पहुंची। इस बार विराट कोहली एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का फेवरेट माना जा रहा है। जिसकी उम्मीद ना सिर्फ भारतीय पूर्व क्रिकेटरों और फैंस को है बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर भी इसका अनुमान लगा रहे हैं।
भारतीय टीम को अभ्यास मैच के तीसरे दिन लगा बड़ा झटका
इसी बीच टी-20 सीरीज के बाद 6 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है।

इस अभ्यास मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के साथ एक जबरदस्त अनहोनी हो गई जिसकी उम्मीद किसी भी भारतीय को नहीं थी। ना ही कोई भारतीय फैंस इसे सुनना चाहेगा।
पृथ्वी शॉ को टखने में लगी गंभीर चोट, जांच के लिए ले जाया गया अस्पताल
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को फील्डिंग के दौरान जबरदस्त चोट लग गई जिसके बाद भारतीय टीम को एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले भारी झटका लगा है।
Prithvi Shaw has returned to the SCG on crutches having been to hospital to have his ankle injury assessed #CAXIvIND
— Andrew McGlashan (@andymcg_cricket) November 30, 2018
पृथ्वी शॉ को टखने में चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें मैदान से भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ ने उठाकर पैवेलियनले गए। लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए ताजा जानकारी के अनुसार पृथ्वी शॉ को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां जांच के बाद वापस उन्हें एससीजी ले आया गया है।
और अब एक बड़ी अपडेट आई सामने
JUST IN: Prithvi Shaw ruled out of the Adelaide Test with a lateral ligament ankle injury #AUSvIND pic.twitter.com/yanXP7zm59
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 30, 2018
अभी अभी मिली ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 6 दिसम्बर से शुरू होने वाले एडिलेड टेस्ट से पृथ्वी शॉ बाहर हो गये हैं.
फील्डिंग के दौरान पृथ्वी शॉ के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा
अभ्यास मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ फील्डिंग के दौरान पृथ्वी शॉ के साथ ये दर्दनाक हादसा उस वक्त घटा जब वो 15वें ओवर में आर अश्विन की गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट का एक कैच लेने का प्रयास कर रहे थे।
Prithvi Shaw injured in SCG tour match https://t.co/22Oj2QqqKN via @YouTube
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) November 30, 2018
इसी दौरान डीप मिडविकेट पर पृथ्वी शॉ ने कैच लेने का प्रयास जरूर किया लेकिन वो अपना टखना मुड़वा बैठे। इसके बाद वो दर्द से कहराते हुए वहीं लेट गए। और उन्हें फिजियो पैट्रिक फरहार्ट आकर ले गए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post BREAKING NEWS : एडिलेड से बाहर हुए पृथ्वी शॉ, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका appeared first on SportzWiki Hindi.