ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयार करने के लिए इससे पहले भारतीय टीम इन दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेल रही है। इस मैच में आज दूसरे दिन के खेल बिना किसी रूकावट के पूरा खेला गया।
भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच
भारतीय टीम ने इस अभ्यास मैच के दूसरे दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी की। भले ही भारतीय टीम ऑल आउट हो गई लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने 5 अर्धशतक जड़े।

इन पारियों की मदद से भारतीय टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ पहली पारी में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया। और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 24 रन बना लिए हैं।
संजय बांगड़ ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर जतायी खुशी
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि “मैं ये कहना चाहूंगा कि अभी भी यहां पर कुछ धब्बे हैं। अब हम आंखे बंद करके दूसरी पारी को देखते हैं जिसमें हमारी खास नजरें मुरली विजय और मध्यक्रम पर रहेंगी।”

“हम अपने सलामी बल्लेबाजी के स्लॉट को देख रहे हैं। साथ ही साथ नंबर 6 तक के स्लॉट को देख रहे हैं। इन सभी पॉजिशन पर अभी भी हमारी नजरें हैं। हमने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है।”
बांगड़ ने इसमें बताया कुछ सुधार की जरूरत
“मध्यक्रम में बहुत ही उपयोगी समय होता है। इसमें ये महत्वपूर्ण है कि कैसे हम इस फॉर्मेट में परिवर्तित करते हैं। क्योंकि कुछ खिलाड़ी तो सीधे टी-20 से आए हैं। चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर जो न्यूजीलैंड में प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे। ये सभी खिलाड़ी मध्यक्रम में कुछ समय बिताए और रन बनाए।”

“हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मैच में उछाल के कारण इसके आदि होने के इरादें से न्यूजीलैंड गए हुए थे। यहां और एडिलेड की परिस्थितियों में अलग-अलग हैं। क्योंकि ये तेज उछाल वाली पिच नहीं लगती है क्योंकि आप वहां पर पर्थ जैसी पिच की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन हम जो भी हासिल करेंगे वो यहां पर बेहतर होगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post CAXIvsIND-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नम्बर 6 के बल्लेबाज को लेकर अभी भी दुविधा में है भारतीय टीम, बल्लेबाजी कोच ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.