Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CAXIvsIND : प्रैक्टिस मैच में भी नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, एडिलेड टेस्ट से हो सकते है बाहर!

केएल राहुल एक बहुत खराब फॉर्म से चल रहे है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह दो मैचों में 13.5 की औसत से मात्र 27 रन बना पाये थे.

प्रतिभावान बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट और टी-20 सीरीज में बुरी तरह फेल हुए थे, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खराब ही था. इंग्लैंड में खेली गई अपनी 10 पारियों में वह सिर्फ एक शतक लगा पाये थे. उसके अलावा वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे.

अब प्रैक्टिस मैच में भी हुए फेल 

आपकों बता दे, कि 28 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच भारत को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम से चार दिन का एक प्रैक्टिस मैच खेलना था. इस प्रैक्टिस मैच के पहले दिन का खेल तो बारिश के कारण खराब हो गया था, लेकिन दूसरे दिन के खेल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम के लिए ओपनिंग करने केएल राहुल और पृथ्वी शॉ उतरे. भारत की शुरू बहुत खराब रही, क्योंकि ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 18 गेंदे खेलकर मात्र 3 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये.

पहले टेस्ट से बाहर होना लगभग तय 

प्रैक्टिस मैच में मात्र 3 रन के स्कोर पर आउट होने वाले केएल राहुल का एडिलेड में 6 दिसंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर होना लगभग तय हो गया है.

केएल राहुल का फॉर्म भी बहुत खराब है, सभी पूर्व दिग्गज उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे है. मीडिया में भी केएल राहुल को टीम से बाहर करने की मांग चल रही है.

ऐसा रहा है केएल राहुल का क्रिकेट करियर 

आपकों बता दे, कि केएल राहुल भारत की टीम के लिए 31 टेस्ट मैच, 13 वनडे मैच और 25 टी-20 मैच खेल चुके है. राहुल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 37.71 की औसत से 1848 रन बनाये हुए है.

वहीं उन्होंने अपने खेले 13 वनडे मैचों में 35.22 की औसत से 317 रन बनाये हुए है. 25 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैचों में केएल राहुल 43.44 की औसत से 782 रन बना चुके है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CAXIvsIND : प्रैक्टिस मैच में भी नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, एडिलेड टेस्ट से हो सकते है बाहर! appeared first on SportzWiki Hindi.