इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हाल ही एक मात्र टी20 मैच खेला गया है। इस एकमात्र टी20 मैच को इंग्लैंड की टीम ने 30 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की। एकमात्र टी20 से पहले श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई। अब श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 6 नवंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है।
वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स इलेवन पंजाब का साथ
इसी बीच पहले टेस्ट से पहले श्रीलंका के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जानी बेयरस्टॉ चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड टीम का ये दिग्गज विकेटकीपर अभ्यास सेंशन के दौरान फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए थे। जानी बेयरस्टॉ इस दौरान अपने टखने में चोट लगा बैठे। जॉनी बेयरस्टॉ इस चोट के कारण पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैच नहीं खेल पाएं थे।
विराट अनुष्का के साथ इस खास जगह मनाएंगे शादी के बाद पहला जन्मदिन
इसी के साथ ही इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने मीडिया को बताया कि, जॉनी बेयरस्टॉ तीन टेस्ट मैचों के पहले मैच में नहीं खेलेेंगे। कोच ने बताया कि अभी बहुत क्रिकेट खेलनी है। इसलिए किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं उठाना चाहते।
रसूल की शतकीय पारी भी नहीं टाल सकी जम्मू-कश्मीर की हार, राजस्थान ने दर्ज की जीत
आपको बता दें कि जॉनी बेयरस्टॉ की अनुपस्थिति में जोस बटलर या बेन फोक्स विकेटकीपिंग की भूमिका निभाते नजर आ सकते है।