Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

HBD: कोई गेंदबाज न कर सके आउट इसलिए बल्ले पर मोम लगा कर बल्लेबाजी के लिए आते थे वीवीएस लक्ष्मण

इंडियन क्रिकेट टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी आए, ऐसे ही एक खिलाड़ी आये हैं वीवीएस लक्ष्मण। लक्ष्मण का आज 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्में वीवीएस लक्ष्मण को बचपन से ही बचपन से ही क्रिकेट के बड़े शौकीन थे। इस शौक के चलते वो एक महान प्रोफेशनल क्रिकेटर बन गए। जब लक्ष्मण खासतौर से टेस्ट मैचों में कलाई घुमाकर जब शॉट लगाते थे।

तब विरोधी भी उनकी जमकर तारीफ करते थे। वीवीएस लक्ष्मण का नाम भारतीय खिलाड़ियों के महान खिलाड़ियों में गिना जाता हैं। बता दे अपने 16 साल के इंटरनेशनल करियर में इस खिलाड़ी ने कई यादगार पारियां खेलीं हैं। तो आइए इस खास मौके पर जानें उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें…

महज 22 की उम्र में किया डेब्यू

 

बता दे महान बल्लेबाज लक्ष्मण ने अपना इंटरनेशनल करियर का पहला मैच साल 1996 में खेला था। पहली पारी में लक्ष्मण 11 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ अपने बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन दिया था।क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, लक्ष्मण टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज रहे हैं।

उन्होंने अब तक उन्होंने 134 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 8781 रन अपने नाम किये हैं. इसमें 17 शतक और 56 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में लक्ष्मण ने 86 मैचों में 2338 रन अपने नाम किये हैं । इसमें 6 शतक और 10 अर्धशतक बनाए हैं।

किसने रखा वैरी वैरी स्पेशल नाम

बता दे लक्ष्मण को ‘वैरी वैरी स्पेशल’ भी कहा जाता है। यह नाम उन्हें 2001 में मैच के दौरान मिला था। जब उन्होंने हारे हुए मैच को जीतवा दिया था। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम उस समय भारत दौरे पर आई थी। इस सीरीज का दूसरा मैच ईडन गार्डन में था।

ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे। लेकिन कंगारु गेंदबाजों के सामने इंडियन टीम के सभी बल्लेबाज बेबस नजर आये। किसी भी बल्लेबाज ने रन नहीं बनाये। उस समय लक्ष्मण ने 59 रनों की पारी खेली जिसमें भारतीय टीम का स्कोर 171 बना था। पहली पारी में इंडिया 274 रन से पिछड़ गया था। इंडिया की उस समय फॉलोऑन खेलने की नौबत आ गयी थी।

बैट पर वैसलीन लगाने का आरोप

लक्ष्मण हमेशा से ही शांत स्वभाव के क्रिकेटर रहे हैं। लेकिन 2011 में उनके नाम पर एक विवाद जुड़ गया। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में एक टेस्ट मैच खेला जा रहा था। उस समय लक्ष्मण 27 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। तभी जेम्स एंडरसन की गेंद लक्ष्मण के बैट के बगल से गुजरती हुई कीपर के दस्तानों में चली गई। जिसके बाद सभी इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें आउट की अपील करने लगे। तभी थर्ड अंपायर ने लक्ष्मण को नॉट-आउट बता दिया था।

इस घटना के बाद पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने इस खिलाड़ी के ऊपर आरोप लगाया था कि वह अपने बैट के ऊपर वैसलीन लगाकर आते हैं ताकि वह आउट न हों। बता दे बीबीजी स्पोर्ट्स कंपनी ने उन पर लगे इस इल्जाम को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post HBD: कोई गेंदबाज न कर सके आउट इसलिए बल्ले पर मोम लगा कर बल्लेबाजी के लिए आते थे वीवीएस लक्ष्मण appeared first on SportzWiki Hindi.