Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Hockey World Cup: भारतीय टीम की घोषणा, मनप्रीत सिंह करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली
हॉकी इंडिया ने ओडिशा में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए गुरुवार को 18 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। 28 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दिग्गज मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी चिंगलसेना सिंह संभालेंगे। 

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नमेंट का समापन 16 दिसंबर को होगा। पहला मैच वर्ल्ड नंबर-3 बेल्जियम और वर्ल्ड नंबर-11 कनाडा के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नमेंट का आगाज 28 नवंबर को ही वर्ल्ड नंबर-15 साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी। 

भारतीय टीम
– गोलकीपर 
पीश्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक 

– डिफेंडर
हरमनप्रीत सिंह, बीरेंदर लाकड़ा, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास 

– मिडफील्डर
मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलसेना सिंह (उपकप्तान), निलकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित 

– फॉरवर्ड
अक्षदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह