Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC रैंकिंग: पहली बार टॉप 10 में आये चहल, बल्लेबाजी में टॉप पर है ये भारतीय खिलाडी

स्पोर्ट्स डेस्क। ICC की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आइसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप टेन में पहली बार जगह बना ली है। वही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी पांच मैचों की वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन चार स्थान नीचे खिसक गए हैं।

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में पहली बार अपनी जगह बनाई है और वो इस रैंकिंग में तीन पायदान की उछाल से आठवें स्थान पर पहुंच गए है। यह उनकी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।


ये युवा खिलाड़ी विश्वकप में बन सकते है भारतीय टीम का हिस्सा, जानिए क्या है वजह
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर-19 में मचाया धमाल, लगाया विकेटों का "सिक्सर"

धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना सके जिसकी वजह से वो चार अंक खिसककर नौंवे स्थान पर पहुंच गए है। वही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉप 20 के बाहर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी खास जगह बनाई हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल विराट कोहली ने 453 रन बनाकर वनडे में अपने 10,000 रन पूरे किए। इसी वजह से उन्होंने नंबर 1 रैंकिंग पर अपनी जगह मजबूत कर ली है।

वही बात करे उपकप्तान रोहित शर्मा की तो उन्होंने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार शतकीय पारी खेली और सीरीज में कुल 389 रन से 29 रैंकिंग अंक हासिल किए और कोहली के बाद दूसरे स्थान पर है।



भारत के तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा ने भी आईसीसी ओडीआई रैंकिंग के शीर्ष में अपनी स्थिति मजबूत की है। शीर्ष रैंकिंग बूमरा ने कैरियर के उच्च 841 रेटिंग अंक हासिल किए जो कि 2008 में शॉन पोलॉक (894 अंक) के बाद ओडीआई गेंदबाजी में सबसे ज्यादा है।



Herald