Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने लांच की नई टेक्नोलॉजी अब आप घर बैठे खरीद और बेच सकते हैं विश्वकप 2019 के टिकट

क्रिकेट जगत के प्रेमियों को क्रिकेट के वर्ल्ड कप का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से रहता हैं। वर्ल्ड कप में टिकट की धांधली को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अगले साल 2019 इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक रिसेल टिकट प्लेटफॉर्म को मंगलवार को लांच कर दिया हैं।

इसका सीधा फायदा क्रिकेट प्रेमियों को होगा। बता दे यह प्लेटफॉर्म क्रिकेट के प्रशंसकों को टिकट को उसके असली मूल्य पर खरीदने और बेचने के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म मुहैया कराएगा।

टिकट मास्टर के साथ मिलकर लांच किया ये प्लेटफॉर्म

आईसीसी के बयान के अनुसार, “बोर्ड ने टिकट मुहैया कराने वाली कंपनी को टिकट मास्टर के साथ मिलकर बनाया हैं। जो आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप के टिकटों की रिसेल के लिए आसानी से उपलब्ध होगी। ताकि इस पूरे विश्व कप के टूनामेंट में प्रशंसक आसानी से गैरजरूरी टिकट आधार कीमत पर बेच और खरीद सकें।”

इस मंच के जरिए वो क्रिकेट प्रशंसक जो टिकट लेने के बाद भी मैच नहीं देख पाएंगे, वे भी अपने टिकट को बेच सकते हैं।

विश्व कप के प्रबंधक स्टीव एलवर्दी का बयान

वर्ल्ड कप 2019 के प्रबंध निदेशक स्टीव एलवर्दी ने इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा हैं कि, “वर्ल्ड कप के इस विशाल टूर्नामेंट के लिए एक सस्ती और सही टिकट मुहैया कराने की नीति हमेशा से हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। हमारी तरफ से रिसेल टिकट प्लेटफॉर्म को लांच करना बताता है कि हम क्रिकेट प्रेमियों को सही कीमत पर इस पूरे वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को दिखाने के लिए जमा हुए हैं।”

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बातचीत करते हुए ये भी कहा कि ,“हम इस बात को जानते हैं कि कितने टिकट सेकेंडरी मार्कट में आ रहे हैं। हम लगातार अवैध तरीके से इन टिकेटों के बेचे जाने पर नजर रखे हुए हैं। हमारा लक्ष्य भी अनाधिकृत वेंडरों से लिए गए सारे टिकटों को रद्द करना है।”

बता दे यह प्लेटफॉर्म वर्ल्ड कप-2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा । इस संबंध में सभी लेने-देन के लिए आपको आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की मंजूरी लेने की भी जरुरत पड़ेगी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ICC ने लांच की नई टेक्नोलॉजी अब आप घर बैठे खरीद और बेच सकते हैं विश्वकप 2019 के टिकट appeared first on SportzWiki Hindi.