Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T-20 RANKING : आईसीसी रैंकिंग में भारत-पाकिस्तान की टीमों को बड़ा फायदा, देखे टॉप-10 सूची

भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम को 3-0 के अंतर से हरा दिया. वही दूसरी तरफ हाल में ही न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 3-0 के अंतर से हराया था.

इन दोनों टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी टी-20 रैंकिंग को अपडेट किया हैं. इस अपडेट टी-20 रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान की टीमों को जमकर फायदा हुआ हैं.

भारत को 3 अंक, तो पाकिस्तान को हुआ 2 अंक का फायदा 

shikhar dhawan

बता दें, कि आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत की टीम को 3 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम को 2 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ हैं.

पाकिस्तान की टीम 138 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं. वहीं भारत की टीम 127 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई हैं. भारत के बाद तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम हैं. जिनके 118 अंक हैं. भारतीय टीम फिलहाल पाकिस्तान की टीम से 9 रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं.

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम को 4-4 अंक का नुकसान 

आपकों यह भी बता दें, कि आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम दोनों को 4-4 अंक का नुकसान उठाना पड़ा हैं. वेस्टइंडीज की टीम को 102 अंको के साथ 7वें स्थान पर हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 112 अंको के साथ पांचवे स्थान पर हैं.

वेस्टइंडीज की टीम को जहां भारत के हाथों टी-20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान के हाथों 3-0 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी.

यहाँ देखे आईसीसी की अपडेट टी-20 रैंकिंग 

  रैंकिंग                      टीम                 अंक 
1. पाकिस्तान 138   (+2)
2. भारत 127   (+3)
3. ऑस्ट्रेलिया 118
4. इंग्लैंड 118
5. न्यूजीलैंड 112   (-4)
6. साउथ अफ्रीका 111
7. वेस्टइंडीज 102  (-4)
8. अफगानिस्तान 92
9. श्रीलंका 87
10. बांग्लादेश 77

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC T-20 RANKING : आईसीसी रैंकिंग में भारत-पाकिस्तान की टीमों को बड़ा फायदा, देखे टॉप-10 सूची appeared first on SportzWiki Hindi.