भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार को समाप्त हो गई है. यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही है.
आपकों बता दें, कि इन दोनों टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी टी-20 रैंकिंग को अपडेट किया हैं और इस अपडेट रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को नुकसान उठाना पड़ा हैं.
1-1 अंक का भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को नुकसान

आपकों बता दें, कि आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों टीमों को 1-1 अंक का नुकसान उठाना पड़ा हैं. सीरीज शुरू होने से पहले भारत की टीम के आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 127 अंक थे, लेकिन अब यह अंक मात्र 126 अंक ही रह गये है. हालाँकि, भारतीय टीम पहले भी दूसरे स्थान पर ही थी और अब भी दूसरे स्थान पर ही है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने 1 अंक के नुकसान के कारण एक पायदन फिसल गई हैं. सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 118 अंक के साथ तीसरे पायदान पर थी, लेकिन अब एक अंक घटने के कारण वह 117 अंको के साथ चौथे स्थान पर आ गई हैं.
साउथ अफ्रीका की टीम को 3 अंक का बड़ा फायदा

आपकों बता दें, कि अपडेट टी-20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की टीम को 3 अंको का फायदा हुआ हैं. उन्होंने 17 नवंबर को हुए एकमात्र टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराया था. जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला हैं.
साउथ अफ्रीका की टीम 114 अंको के साथ पांचवे स्थान पर आ गई हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 112 अंको के साथ छठे पायदान पर फिसल गई हैं.
पाकिस्तान की टीम 138 अंको के साथ टॉप पर

बता दें, कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं. पाकिस्तान 138 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर भारतीय टीम 126 अंको के साथ है.
इंग्लैंड की टीम 118 अंको के साथ तीसरे स्थान पर, 117 अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर, 114 अंको के साथ साउथ अफ्रीका पांचवे स्थान पर, 112 अंको के साथ न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर, 102 अंको के साथ वेस्टइंडीज 7वें स्थान पर, 92 अंको के साथ अफगानिस्तान की टीम 8वें स्थान पर, 87 अंको के साथ श्रीलंका 9वें स्थान पर और 77 अंको के साथ बांग्लादेश की टीम 10वें स्थान पर आ गई हैं.
आईसीसी की अपडेट टी-20 रैंकिंग

| रैंकिंग | टीम | अंक |
| 1. | पाकिस्तान | 138 |
| 2. | भारत | 126 (-1) |
| 3. | इंग्लैंड | 118 |
| 4. | ऑस्ट्रेलिया | 117 (-1) |
| 5. | साउथ अफ्रीका | 114 (+3) |
| 6. | न्यूजीलैंड | 112 |
| 7. | वेस्टइंडीज | 102 |
| 8. | अफगानिस्तान | 92 |
| 9. | श्रीलंका | 87 |
| 10. | बांग्लादेश | 77 |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ICC T-20 RANKING : सीरीज ड्रा कराना भारत को पड़ा महंगा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में हुआ नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.