Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T-20 RANKING : रोहित, धवन, कुलदीप, बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा, लेकिन कोहली की रैंकिंग में आई काफी गिरावट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग को अपडेट किया हैं. इस अपडेट रैंकिंग में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जमकर फायदा हुआ हैं.

रोहित, धवन, कुलदीप, बुमराह जैसे भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी की अपडेट टी-20 रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ हैं, लेकिन भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की रैंकिंग में काफी गिरावट आई हैं.

रोहित 3 स्थान के फायदे के साथ पहुंचे 7वें पायदान पर 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 3 स्थान के फायदे के साथ 707 अंको के साथ आईसीसी की अपडेट टी-20 रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंच गये हैं. वहीं शिखर धवन पांच स्थान के फायदे के साथ 16वें पायदान पर आ गये हैं. धवन के कुल 631 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

केएल राहुल को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा हैं और वह 780 अंको के साथ चौथे पायदान पर लुढ़क गये हैं. वहीं कप्तान कोहली की रैंकिंग में काफी गिरावट आई हैं. वह 632 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 14वें स्थान पर हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर बने हुए हैं. उनके कुल 858 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

गेंदबाजी में कुलदीप, बुमराह को भी फायदा 

बता दें, कि गेंदबाजो की रैंकिंग में 14 स्थान का बड़ा फायदा हुआ हैं और वह 584 रेटिंग अंको के साथ चौथे स्थान पर आ गये हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह 5 स्थान के फायदे के साथ 21वें पायदान पर आ गये हैं.

युज्वेंद्र चहल 669 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार भी 9 अंको के फायदे व 595 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 19वें पायदान पर आ गये हैं. गेंदबाजो की रैंकिंग में राशिद खान टॉप पर बने हुए हैं. उनके कुल 793 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं ऑलराउंडरों की सूची में ग्लेन मैक्सवेल पहले स्थान पर हैं. उनके कुल 345 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 बाबर आजम 858
2. एरोन फिंच 839
3. कॉलिन मुनरो 815
4. लोकेश राहुल 780
5. फखर जमान 749
6. ग्लेन मैक्सवेल 742
7. रोहित शर्मा 707
8. मार्टिन गुप्टिल 703
9. एलेक्स हेल्स 697
10. जेसन रॉय 688

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 793
2. शादाब खान 752
3. आदिल रशिद 676
4. युज्वेंद्र चहल 669
5. इश सोढी 668
6. इमरान ताहिर 653
7. फहीम अशरफ 652
8. इमाद वसीम 651
9. बिली स्टेनलेक 640
10. एंड्रयू टाई 634

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. ग्लेन मैक्सवेल 345
2. मोहम्मद नबी 313
3. शाकिब अल हसन 310
4. जेपी डुमिनी 225
5 महमुदुल्ला 213
6. थिसारा परेरा 213
7. पॉल स्टर्लिंग 208
8. रिची बैरिंगटन 202
9. मार्लोन सैम्युल्स 197
10. सीन विल्यम्स 197

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post ICC T-20 RANKING : रोहित, धवन, कुलदीप, बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा, लेकिन कोहली की रैंकिंग में आई काफी गिरावट appeared first on SportzWiki Hindi.