Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T20 Womens World Cup : आॅस्ट्रेलिया चौथी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस खिलाड़ी के आॅलराउंडर प्रदर्शन में उड़ा इंग्लैंड

इंटरनेट डेस्क। सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ स्टेडियम में आॅस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच रविवार को ICC महिला विश्वकप 2018 का फाइनल मैच खेला गया है। फाइनल मुकाबले को आॅस्ट्रेलिया महिला टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर चौथी बार टी20 विश्वकप जीतने में कामयाब रही है।

10वीं, ITI पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

एंटीगुआ में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। आॅस्ट्रेलिया महिला गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लिश टीम को लंबा स्कोर खड़ा करने से रोका। कंगारू टीम की आॅलरांडर खिलाड़ी एशले गार्डनर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन खर्च करके 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इंग्लैंड की और से टीम की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट ने सर्वाधिक 43 रन बनाएं और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया।

आज इन राशियों पर सूर्यदेव की रहेगी खास मेहरबानी, इस राशि को प्राप्त हो सकता है अचानक धन लाभ

106 रनों के जवाब में उतरी कंगारू टीम ने इंग्लैंड के लक्ष्य को 8 विकेट शेष साथ ही 30 गेंदों पहले ही चौथी बार टी20 महिला विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल कर ली। आॅस्ट्रेलिया की और आॅलराउंडर खिलाड़ी एशले गार्डनर ने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटके उसके बाद बल्लेबाजी में भी 33 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम रोल निभाया। गार्डनर को आॅलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच दिया गया। साथ ही पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आॅस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हेली को मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।