Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC TEST RANKING : इंग्लैंड की टीम व खिलाड़ियों ने की रैंकिंग में बड़ी उल्टफेर, भारत से ताज छिनने से बस कुछ कदम दूर है इंग्लैंड

सोमवार को ही इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हुई थी. इस सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया था. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच मंगलवार को ही खत्म हुआ हैं.

इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्  (आईसीसी) ने अपनी टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया हैं. अपडेट टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को हुआ हैं.

इंग्लैंड की टीम व इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हुआ फायदा 

Colombo Test: England clean sweep for 3-0

बता दें, कि आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम को 3 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ हैं और वह दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ बनी हुई है. वहीं श्रीलंका की टीम को 4 रेटिंग पॉइंट का नुकसान उठाना पड़ा हैं और वह छठे पायदान से 7वें पायदान पर खिसक गई है. टॉप पर भारतीय टीम का कब्ज़ा 116 रेटिंग पॉइंट्स के साथ है.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के कप्तान विराट कोहली 935 अंको के साथ टॉप पर है. वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जॉनी बैरेस्टों को बड़ा फायदा हुआ है. उन्हें तीसरे टेस्ट में 115 रन का शतक लगाने की वजह से 6 स्थान का फायदा हुआ हैं और अब वह आईसीसी रैंकिंग के 16वें पायदान पर आ गये है. मोमिनुल हक़ को 11 स्थान का फायदा हुआ है और वह 24वें पायदान पर आ गये है.

हेनरी निकोलस तीन स्थान के फायदे के साथ 17वें पायदान पर आ गये है. वहीं जोस बटलर भी तीन स्थान के फायदे के साथ 18वें पायदान पर आ गये है. बाबर आजम को 24 स्थान का फायदा हुआ हैं और वह 39वें नंबर पर आ गये है. वहीं गेंदबाजो की रैंकिंग में यासिर शाह को बड़ा फायदा हुआ है. यासिर 9 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गये हैं.

यहाँ देखे आईसीसी की अपडेट टेस्ट रैंकिंग :

    रैंकिंग       टीम       रेटिंग पॉइंट्स 
1 भारत 116
2. इंग्लैंड 108 (+3)
3. साउथ अफ्रीका 106
4. न्यूजीलैंड 102
5. ऑस्ट्रेलिया 102
6. पाकिस्तान 95
7. श्रीलंका 93 (-4)
8. वेस्टइंडीज 63
9. बांग्लादेश 63
10. जिम्बाब्वे 13

यहाँ देखे टेस्ट बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

  रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 935
2. स्टीवन स्मिथ 910
3. केन विलियमसन 876
4. जो रूट 807
5. डेविड वार्नर 803
6. चेतेश्वर पुजारा 765
7. दिमुथ करुणारत्ने 753
8. डीन एल्गर 724
9. एडियन मकर्म 703
10. उस्मान ख्वाजा 699

यहाँ देखे टेस्ट गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. कगिसो रबाडा 882
2. जेम्स एंडरसन 874
3. मोहम्मद अब्बास 829
4. वर्नोन फिलेंडर 826
5. रविन्द्र जडेजा 812
6. पैट कमिंग्स 784
7. रविचंद्रन अश्विन 777
8. ट्रेंट बोल्ट 772
9. जेसन होल्डर 758
10. यासिर शाह 752

यहाँ देखे टेस्ट ऑलराउंडरों की अपडेट टॉप-10 सूची :

Shakib joins Bangladesh team for Test series

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. शाकिब अल हसन 405
2. रविन्द्र जडेजा 400
3. जेसन होल्डर 372
4. वर्नोन फिलेंडर 370
5 बेन स्टोक्स 342

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC TEST RANKING : इंग्लैंड की टीम व खिलाड़ियों ने की रैंकिंग में बड़ी उल्टफेर, भारत से ताज छिनने से बस कुछ कदम दूर है इंग्लैंड appeared first on SportzWiki Hindi.