इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला टी20 विश्वकप मैच का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। टी20 विश्वकप के इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी20 विश्वकप का फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के आखिरी आठ विकेट मात्र 23 रनों पर पवेलियन लौट गए। जिस कारण भारत को आईसीसी महिला टी20 विश्वकप प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि इस दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज मैदान में नहीं उतरी। मिताली राज के मैदान में नहीं उतारना टीम इंडिया को खामियाजा भुगतना पड़ा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। भारतीय टीम एक समय 13.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर शानदार स्थिति में थी। लेकिन टीम के अंतिम आठ विकेट जल्दी गिर जाने पर टीम 112 रनों पर ही ढेर हो गई। इसी के साथ भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड की और से एमी जोंस ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। जिसके कारण उन्हें मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड का मुकाबला अब आॅस्ट्रेलिया से 24 नवंबर होगा।