स्पोर्ट्स डेस्क। ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से करारी शिकस्त दी है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त टक्कर दी है। जानकारी में बता दें, इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय महिला टीम ने अपने पिछले मैच में आयरलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार 83 रनों की जबरदस्त पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 119 रन पर आल आउट हो गई। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (19) और एलीसे विलेनी (6) के लगातार आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तो की तरह बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया टीम की कोई बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के आगे ठीक नहीं पाई। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 100 रन के अंदर सिमट जाएगी।
वहीं गेंदबाज़ी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुजा पाटिल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव को दो-दो विकेट मिले।
विराट ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की चैंपियन के साथ फोटो
T20 महिला विश्वकप : हरमनप्रीत बिग्रेड आज दर्ज करना चाहेगी लगातार चौथी जीत, इस समय होगा मुकाबला
T20 विश्वकप के बाद संन्यास लेने के संकेत दिए इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने