स्पोर्ट्सडेस्क। आईसीसी महिला ट्वंटी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टॉस जीतकर आयरलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 146 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 93 रन बना सकी।
भारतीय महिला टीम 2010 के बाद यानि आठ साल के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। भारत ने आयरलैंड का हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत की थी और इसके बाद दूसरे मैच में उसने पाकिस्तान को हराया था। अब आयरलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार में जगह बना ली है।
भारती की और से ओपनर मिताली राज ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक बनाया। मिताली ने 56 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। मिताली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 56 रन बनाये थे। बता दे कि मिताली का ये 17वां ट्वंटी-20 अर्धशतक था।
यह भी पढ़े -
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा सहित इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये खिलाडी हुए बाहर
ऑस्ट्रेलियाई दौरे में रोहित और कोहली के बीच होगी इन रिकार्ड्स की टक्कर, जानिए
IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने इन खिलाड़ियों को बाहर करके लिया ये बड़ा फैसला
Herald