Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC WW T20 2018 : INDvsPAK : सहवाग, कैफ से लेकर लक्ष्मण, हरभजन तक सभी ने दी भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान पर जीत की बधाई

Indian women cricket team to emerge as the strong contender against Pakistan

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को लीग मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले को भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आसानी से 7 विकेट से जीत लिया. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में महत्वपूर्ण 2 अंक भी अर्जित कर लिए हैं.

मिताली राज की अर्धशतकीय पारी से जीता भारत ने मैच 

इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम ने  इस लक्ष्य को 19 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था और इस मैच को जीत लिया था. भारत के लिए अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 56 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाये.

ट्विटर पर छाई भारतीय महिला क्रिकेट टीम 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी इस जीत के साथ ही ट्विटर पर छा गई हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर कई क्रिकेट दिग्गजों ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किये हैं और भारत को जीत की बधाई दी हैं.

 

The post ICC WW T20 2018 : INDvsPAK : सहवाग, कैफ से लेकर लक्ष्मण, हरभजन तक सभी ने दी भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान पर जीत की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.