Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच को फिक्सिंग के आरोप में किया सस्पेंड

स्पोर्ट्स डेस्क। फिक्सिंग के मामले में हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक टीम के कोच को सस्पेंड किया है। जी हाँ, श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा को बुधवार (31 अक्टूबर) को एक अहम फैसला लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। अब श्रीलंका टीम की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। आपको जानकारी में बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जोयसा पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को नतीजों पर असर डालने के लिये प्रेरित करने के आरोप लगा हैं।

ICC ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, "जोयसा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके पास आरोपों का जवाब देने के लिए एक नवंबर से 14 दिन का समय दिया है। ICC इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी।" जानकारी में बता दें, उन्हें साल 2015 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच पद दिया गया था। उन पर धारा 2.1.1, 2.1.4 और 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप लगे है।

वहीं ICC फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट में कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है। काफी दिन से श्रीलंका क्रिकेट टीम में भ्रष्टाचार के मामले में कई दिग्गज खिलाडियों के नाम सामने आ रहे है। हाल ही में वर्ल्ड कप विजेता बल्लेबाज सनथ जयसूर्या पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा था। जिसके बाद ICC ने उनसे जवाब माँगा था।

यह भी पढ़े :-
Ind vs WI: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी वेस्टइंडीज, सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारत
NZ vs PAK : आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता पाकिस्तान
Ind vs WI: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धोनी के इस रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर



Herald